फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पहुंच’ के आगे खाकी हुई नतमस्तक

Wed, 01 Jan 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां उत्तराखंड सरकार अवैध खनन में कार्रवाई नहीं करने पर एसडीएम तक को निलंबित कर रही है।
विज्ञापन


वहीं कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि खूब अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस ने पुल नंबर दो के समीप से अवैध खनन से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां रोक ली। एक ट्रैक्टर ट्राली मनोनीत सभासद की निकली।

आकाओं की सिफारिश लगाई
नेताजी ने ट्रैक्टर ट्राली छुड़वाने के लिए अपने आकाओं की सिफारिश लगाई और वे सफल हो गए। नेताजी की ऊंची पहुंच काम आ गई, ऊपर से फोन आने पर दबाव में आई पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली छोड़ दी।
विज्ञापन


बचे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने सीज कर दिया। दोनों वाहनों के खिलाफ एमवीएक्ट में कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। सोमवार देर शाम एसएसआई गजेंद्र बहुगुणा गश्त पर थे।

इस दौरान उन्हें नावघाट से ट्रैक्टर ट्रालियां आती दिखाई दी। पुलिस की जीप देख वाहनों में सवार चालक और अन्य लोग उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने खनन वाहनों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज
इस बीच एक खनन वाहन हाल में मनोनीत सभासद की निकली। नेताजी की पहुंच के चलते पुलिस को उनकी ट्रैक्टर ट्राली छोड़नी पड़ी। बहरहाल पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया और कार्रवाई रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।

पुलिस ने देर रात यमुना नदी किनारे कई घाटों पर भी छापामारी की। पुलिस को देख ट्रैक्टर ट्रालियां हिमाचल की सीमा में भाग खड़ी हुईं।

अवैध खनन पर जिम्मेदारी तय हो
रसूलपुर की निवर्तमान प्रधान कुमारी कमलेश ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नदियों में चुगान पर लगी रोक हटाने की मांग की है। पत्र में कहा कि हाल ही में नदियों में आवंटित लॉटों पर चुगान की रोक लगा दी गई है।

जिससे सैकड़ों की संख्या में मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने अवैध खनन होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। कहा कि चुगान न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों के लिए मकान बनाना भी मुश्किल हो रहा है। कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि चुगान वैज्ञानिक तरीके से हो ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। चुगान के दौरान राजस्व, पुलिस और वन विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि अवैध खनन को बढ़ावा न मिल सके।
विज्ञापन


अवैध खनन के खिलाफ पुलिस सख्त है। ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने की मुझे जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा। भविष्य में अवैध खनन करने वालों पर सीधे मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
- मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें