फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्टस मीट में बजा आईआईटी रूड़की का डंका

Wed, 01 Jan 2014 08:17 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहाटी में संपन्न हुई 21वीं इंटर आईआईटी एंपलाइज स्पोर्ट्स मीट में आईआईटी रुड़की की टीम तीन गोल्ड, एक रजत और चार कांस्य पदक लेकर लौटी है।
विज्ञापन


संजीव कुमार के खाते में दो गोल्ड आए हैं। 29 दिसंबर को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में देश की 16 आईआईटी की टीमों के 650 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

16 आईआईटी ने लिया हिस्सा
आईआईटी रुड़की के टीम मैनेजर डा. नागेंद्र कुमार के मुताबिक आईआईटी गुवाहाटी में 25 से 29 दिसंबर के बीच हुई 21वीं इंटर आईआईटी एंपलाइज स्पोर्ट्स मीट में देश की 16 आईआईटी के 650 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

पढ़ें,मौसम का दूसरा हिमपात, पर्यटकों की चांदी’

इसमें आईआईटी रुड़की के 59 कर्मचारियों ने भाग लिया। मीट के तहत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केट बाल, क्रिकेट, फुटबाल, लॉग टेनिस, टेबल टेनिस, वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


चार कांस्य भी जीते
आईआईटी रुड़की के कर्मचारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन गोल्ड, एक रजत और चार कांस्य पदक हासिल हुए। जिसमें संस्थान के सामान्य अनुभाग के संजीव कुमार को 1500 और 800 मीटर की दौड़ में गोल्ड पदक मिला। जबकि शोध अनुभाग के शिवकुमार को हैमर थ्रो में गोल्ड मिला।

पढ़ें,‘दारु नहीं पिएंगे, हंगामा नहीं करेंगे

बालीवाल टीम को रजत पदक व बैडमिंटन, क्रिकेट, लांग टेनिस एवं टेबिल टेनिस की टीमों को कांस्य पदक हासिल हुए। मीट में आईआईटी कानपुर की टीम ओवरऑल चैंपियन रही।
विज्ञापन


गर्ल्स टीम ओवरऑल चैंपियन
स्पोर्ट्स मीट में छात्राओं के दमदार प्रदर्शन के चलते आईआईटी रुड़की की गर्ल्स टीम ओवरऑल चैंपियन रही। गर्ल्स बास्केटबाल टीम को गोल्ड मेडल जबकि गर्ल्स वालीबाल टीम को सिल्वर मेडल मिला। जबकि आईआईटी रुड़की के इरफान ने लांग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया।

पढ़ें,इलाज के लिए छह घंटे भटकता रहा 'खुश'

वहीं गोलाफेंक में हरविंदर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ट्रिपल जंप और फुटबाल की टीम को सिल्वर मेडल, फुटबाल की टीम को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें