लोगों को अब भूकंप आने से 40 सेकेंड पहले इसकी सूचना मिल जाएगी। आईआईटी रुड़की ने हल्द्वानी की सात सरकारी इमारतों में भूकंप अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया है। इसकी आवाज डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई देगी।
विज्ञापन
यह सिस्टम 24 घंटे ऑनलाइन होगा और रुड़की आईआईटी के सर्वर से सीधा जुड़ा रहेगा। इसके लिए बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इन्वर्टर से भी इस सिस्टम को जोड़ा गया है।
आईआईटी रुड़की का दावा है कि यह वार्निंग सिस्टम 40 सेकेंड पहले भूंकप की जानकारी दे देगा। इसका सायरन ऐसा है कि यह अपने परिधि के डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई देगा।