यह किया गया है संशोधन
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रमों में छात्र पहले सेमेस्टर में सॉफ्ट स्किल्स, गणित, भौतिकी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, टिंकरिंग एवं मेंटरिंग और इंजीनियरिंग साइंस के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करेंगे। सॉफ्ट स्किल्स पर पाठ्यक्रम संचार, समूह चर्चा, कौशल सहित छात्रों के समग्र व्यक्तित्व को निखारेगा। आईआईटी शैक्षणिक मामले डीन प्रो. अपूर्वा कुमार शर्मा ने बताया कि यह भविष्य की मांगों की आवश्यकता को भी पूरा करने में सहायक है। पाठ्यक्रम बुनियादी सिद्धांतों को मजबूत करने आदि पर काम करेगा।
ये भी पढ़ें...Kainchi Dham: बाबा के दर पर आकर चमकी जुकरबर्ग सहित कई दिग्गजों की किस्मत, इन्हें मिला था पीएम बनने का आशीर्वाद
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि संशोधन के बाद जो नया पाठ्यक्रम आया है। उसके परिणाम बहुत बेहतर साबित होंगे। नए पाठ्यक्रम में सभी कार्यक्रमों में छात्र पहले सेमेस्टर में सॉफ्ट स्किल्स, गणित, भौतिकी व इंजीनियरिंग साइंस आदि का अध्ययन करेंगे। इससे छात्रों के सॉफ्ट स्किल्स पर पाठ्यक्रम संचार, समूह चर्चा, कौशल और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके परिणाम बहुत आशावादी हैं। यूजी छात्रों के पास अब आईआईटी रुड़की को चुनने के लिए बेहतर कारण हैं।