फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: IIT एडमिशन, कम अंक वाले छात्रों को भी काउंसलिंग में मौका, 15 जुलाई तक देना होगा संशोधित स्कोर कार्ड

Sat, 06 Jun 2026 10:59 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

12वीं में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल नहीं करने वाले छात्र भी फिलहाल काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अपनी पसंद के संस्थान और ब्रांच की चॉइस भर सकेंगे। हालांकि सीट आवंटन के बाद प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए उन्हें 15 जुलाई 2026 तक पात्रता मानकों के अनुरूप संशोधित स्कोर कार्ड जमा करना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भी फिलहाल काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने और अपनी पसंद (चॉइस) भरने की अनुमति दी गई है। आईआईटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक हैं तथा एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के जिन अभ्यर्थियों के 65 प्रतिशत से कम अंक हैं, वे भी अपनी रैंक के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी, ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अर्लट
विज्ञापन


हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंकों की पात्रता पूरी करने वाला संशोधित स्कोर कार्ड 15 जुलाई 2026 तक ईमेल orgjee@iitr.ac.in पर भेजना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी, लेकिन अंतिम प्रवेश तभी दिया जाएगा जब निर्धारित समय सीमा के भीतर संशोधित स्कोर कार्ड प्राप्त हो जाएगा। संशोधित स्कोर कार्ड मिलने के बाद चौथे राउंड के अंत तक आवंटित सीट पर अभ्यर्थी का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें