इग्नू को मिल चुका ग्रेड ए++
डॉ. अनिल डिमरी ने बताया कि विवि के उत्कृष्ट कार्यों के लिए हाल ही में बैंक की ओर से ए++ ग्रेड भी दिया गया है। इग्नू द्वारा कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन माध्यम से शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।
नई शिक्षा नीति-2020 के तहत इग्नू एवं यूजीसी के तत्वावधान में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के प्राध्यापकों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक डॉ. रंजन कुमार, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद, अनुभाग अधिकारी राकेश चंद्र नौनी, देहरादून स्थित अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।