फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निर्धारित अनुमति के बाद जारी रहा काम तो होगा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनिर्धारित अनुमति के बाद जारी रहा काम तो होगा मुकदमा दर्ज
I
I

I
I-मशीनें कर ली जाएंगी जब्त, रोड कटिंग के मामले में जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश
I
I-जीओ को 15 दिन, पेयजल, गेल व यूपीसीएल को 21 दिन की सशर्त अनुमति दी गई
I
Iरोड कटिंग की अनुमति के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रवैया अपनाया है। जिस कंपनी, संस्था और विभाग को रोड कटिंग जितने दिन की अनुमति दी जाएगी उससे अधिक समय तक काम करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यही नहीं संस्थाओं की मशीनों को भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने रात के समय ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, लोगों को कोई समस्या न आए।
I
Iजिलाधिकारी ने रविवार को रोड कटिंग की अनुमति के संबंध में बैठक बुलाई थी। इसमें विभिन्न विभाग, कार्यदायी संस्था और कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रिलायंस जिओ को 15 दिन, पेयजल, यूयूएसडीए, गेल और यूपीसीएल को 21 की अनुमति शर्तों के साथ दी गई है। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं शर्तें पूरी करें और पुराने कार्यों का पूर्ण होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। ऐसा करेंगे तो अगले कामों के लिए मौके पर ही अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देशि किया कि दीपावली और राज्य स्थापना दिवस को मद्देनजर रखते हुए अनुमतियां दी जाएं।
विज्ञापन

I
Iशर्तों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दून विवि, मोथरोवाला, कैनाल रोड आदि स्थानों पर यूयूएसडीए का काम पूरा हो गया है उनका प्रमाणत्र भी मांगा। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सड़कों पर निर्माण कार्यों के लिए उन्होंने रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का समय निर्धारित किया है। ताकि, यहां आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
Iयूपीसीएल देर से लाया प्रस्ताव, डीएम ने लगाई फटकार
I
Iबैठक में जिलाधिकारी यूपीसीएल के अधिकारियों पर खासे नाराज दिखे। दरअसल, ये अधिकारी रोड कटिंग की अनुमति के प्रस्ताव लेकर आए थे लेकिन समय से न लाने पर उन्हें फटकार सुननी पड़ी। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर अनुमति के लिए आवेदन करें। भविष्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी जिलाधिकारी ने दी। इस दौरान पेयजल निगम को मयूर विहार, ओम सिटी, चमन विहार, गेल को सर्वे चौक, जीएमएस रोड, सहारनपुर, चूना भट्टा, यूयूएसडीए को रायपुर व बंजारावाला और रिलायंस जिओ को छह नंबर पुलिया पर काम करने की अनुमति दी गई। जबकि, यूपीसीएल को प्रेमनगर में काम करने के लिए सशर्त अनुमति दी गई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें