फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाहन की तेज हुई रफ्तार तो स्पीड रडार गन से कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर और सहसपुर में पुलिस को दी गई स्पीड रडार गन
I
I
I
Iदून की सड़कों पर अब वाहन चालकों ने रफ्तार तेज की तो अत्याधुनिक मशीनों से चालान काटा जाएगा। दून में इंटरसेप्टर वाहनों, स्मार्ट कैमरों के साथ ही अब स्थानीय पुलिस को ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए स्पीड रडार गन दी गई है, जो अब तेज रफ्तार पर कार्रवाई करेगी।
I
I
I
Iदून जिले में हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती की है। जहां अब तक तेज रफ्तार पर इंटरसेप्टर और स्मार्ट कैमरों से नजर रखकर कार्रवाई की जा रही थी तो वहीं अब पुलिस को स्पीड रडार गन उपलब्ध कराई गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दून में हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए डोईवाला, ऋषिकेश, सहसपुर और विकासनगर पुलिस को स्पीड रडार गन उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस इस गन से अब तेज रफ्तार वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करेगी। दून में अभी तक यातायात पुलिस के तीन इंटरसैप्टर वाहन, दो बुलेट मोटरसाइकिलों में लगी स्पीड रडार गन और दून शहर में लगे चार स्मार्ट कैमरों के माध्यम से ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें