फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिला अस्पताल में 12 घंटे मिलेगी टीकाकरण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- कामकाजी महिलाओं के शिशुओं को समय से नहीं लग पा रहे थे टीके
I
I
I
Iजिला चिकित्सालय में जल्द ही 12 घंटे तक शिशुओं के टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए गांधी अस्पताल में मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इससे कामकाजी महिलाओं के शिशुओं का समय पर टीकाकरण हो सकेगा।
I
Iजिला चिकित्सालय में वर्तमान में सिर्फ ओपीडी के समय में ही शिशुओं को टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में जो महिलाएं कहीं नौकरी करती हैं, उनके बच्चों को समय पर टीका नहीं लग पाता है। ऐसे में उन्हें निजी अस्पतालों में टीका लगवाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके मद्देनजर जिला चिकित्सालय में अगले कुछ ही दिनों में 12 घंटे टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी। इसका समय सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक तय किया गया है। जबकि, ठंड के मौसम में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक का समय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iजिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि कामकाजी महिलाओं की ओर से इसको लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने टीकाकरण का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें