छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया, लेकिन दस दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यह फैसला शुक्रवार को छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले डीएवी महाविद्यालय में हुई छात्रों की बैठक में लिया गया।
डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया, छात्रसंघ चुनाव के संबंध में बीते रोज समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस पर सीएम धामी ने जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन स्थगित कर लिया है। लेकिन दस दिनों के भीतर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डीएवी छात्रसंघ महासचिव सुमित कुमार, उपाध्यक्ष अनुज शाह, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष मगन नेगी, नवदीप राणा, राहुल जुयाल, बलबीर कुमार, ऋषभ मल्होत्रा, गोविंद रावत, ऋतिक नौटियाल, हरीश जोशी, मुकेश बसेड़ा, हर्ष राणा, पुलकित, विशाल, सौरभ पोखरियाल, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, स्वयं रावत, करन नेगी, सत्येंद्र,कुलदीप सिंह, प्रियांशु कोटनाला, कनिष्क आदि मौजूद रहे।