भारतीय व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में व्यापारियों ने ऑनलाइन खरीदारी से व्यापार पर हुए नुकसान पर चिंता जताई। शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित मंडल के कार्यालय में हुई गोष्ठी में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा, ऑनलाइन खरीदारी के चलन से देहरादून के हजारों व्यापारी मायूस होते जा रहे हैं।
व्यापारियों ने कहा, कई व्यापारी अपना धंधा बदलने के लिए सोच रहे हैं तो कई ने अपना व्यापार ही बंद कर दिया है। कहा, ऑनलाइन खरीदारी से कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक, राशन की दुकान, जूते-चप्पल की दुकान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी का काम प्रभावित हुआ है। छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए यह संकट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सरकार से मांग करते हुए कहा, ऑनलाइन व्यापार एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच में एक सीमा निर्धारित कर नियमावली तैयार की जाए। बैठक में मंडल के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, सुशीला खत्री, अनिल कुमार, राजीव भार्गव, एसपी नौटियाल, सत्यम अग्रवाल, दीपक, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।