फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफक पड़े जोशी, मैने घोड़े की टांग तोड़ी हो तो मेरी टांग काट लो

Wed, 16 Mar 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कहा कि मैं स्वयं पशु प्रेमी।
  • मीडिया के एक हिस्से को मैनेज कर चलाया वीडियो।
  • कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे जोशी।
विज्ञापन
बीजेपी ‌विधायक गणेश जोशी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष अजय भट्ट के साथ पत्रकार वार्ता में पहुंचे विधायक गणेश जोशी उन घोड़े को पीटने और घायल करने के आरोपों पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राजनीतिक रैली में आंदोलनकारियों पर अंग्रेजों की तरह घोड़े दौड़ाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पशु प्रेमी हूं। मैंने जो घर पर कुत्ता पाला है वह स्ट्रीट डॉग है जिसे गंभीर बीमार हालात में देख कर सड़क से उठाकर लाया और डाक्टरों से इलाज करवाया। उन्होंने कहा कि मैंने घोड़े पर लाठी नहीं चलाई। अगर यह साबित होता है तो उनकी भी एक टांग काट ली जाए। ऐसा बोलने के उनका गला भर आया और वह फफक पड़े।

गणेश ने कहा कि सरकार ने मीडिया के एक हिस्से को मैनेज कर मामले में डॉक्टर्ड वीडियो चला तूल दे दिया। ऐसे मीडिया के खिलाफ वह कोर्ट में जा रहे हैं। उन्होंने वह तो सिर्फ डंडा फटकार रहे थे अगर वह ऐसा नहीं करते तो वहां घुड़सवार पुलिस कई लोगों को गंभीर चोटें पहुंचा देती। उन्होंने कहा कि घोड़े को गिराने वाला शायद कांग्रेस कार्यकर्ता या कोई और हो सकता है, जो एक जांच का विषय है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरी लोकप्रियता से खीज कर कराया मुकदमा

गणेश जोशी - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
मेरी विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच मेरी लोकप्रियता से खीज कर मुकदमा दर्ज करवाया है। सीएम तानाशाह की तरह पेश आ रहे हैं। उन्होंने कहा जो घोड़ा घायल हुआ है वह आईएमए का रिटायर है और दस साल सेवाओं के बाद पुलिस में शामिल हुआ है। मैं कल शाम को उसका हाल जानने गया था। भले मैंने घोड़े को घायल नहीं किया, लेकिन उसके इलाज का खर्च मैं वहन करूंगा।

एसएसपी पर नहीं उठाया हाथ
एक वीडियो में विधायक गणेश के एसएसपी सदानंद दाते का हाथ मरोड़ने के क्लिप पर अजय भट्ट ने कहा कि विधायक की मंशा एसएसपी से भिड़ने की नहीं रही। यह तो कार्यकर्ताओं पर पुलिस के हमले के बाद उनको रोकने की कोशिश भर है, लेकिन फिर भी हम इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें