निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी आइडिया सेलुलर ने बुधवार को फोर जी सर्विस लांच की। कंपनी ने 30 एमबीपीएस की स्पीड से फोर जी सर्विस देने का दावा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आइडिया
ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी समेत कई मैदानी शहरों में 31 मार्च तक फोर जी सर्विस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Idea 4G
बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में कंपनी के चीफ कार्पोरेट अफेयर्स आफिसर रजत मुखर्जी ने बताया कि थ्री जी से फोर जी में जाने के लिए उपभोक्ताओं को निशुल्क कंप्लीमेंट्री सिमकार्ड कंपनी दे रही है।
4 of 5
mobile shop
इसके तहत उपभोक्ता अपने पुराने सिम को फोर जी में अपग्रेड कर सकते हैं।
इन उपभोक्ताओं को चार जीबी फोर जी डाटा मुफ्त दिया जाएगा। तीन माह के लिए तीन एंटरटेनमेंट एप्स यूज करने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। इस मौके पर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर नाओजर ऐबार आदि मौजूद रहे।