देहरादून की सड़कों पर बुधवार से ‘महिला चीता’ फोर्स क्राइम कंट्रोल के लिए दुपहिया वाहनों पर दौड़ती नजर आईं। क्रिमिनल्स इन महिला चीता पुलिस को हल्के में कतई न लें। कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये महिला फोर्स क्रिमिनल्स से मुकाबला करने को पूरी तरह तैयार हैं। बुधवार को 24 दुपहिया वाहनों से 48 महिला सिपाही रवाना हुईं। देहरादून के अलावा 2 ऋषिकेश, एक सहसपुर में तैनात रहेंगी। डीजीपी एमए गणपति ने महिला सिपाहियों को रवाना किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
cheeta police
प्रदेश के पुलिस महकमे में महिला पुलिस की पहली चीता मोबाइल बुधवार को दून में लांच होगी। पहले चरण में 24 चीता मोबाइल सड़क पर उतरेंगी। इनमें शहर के अलावा ऋषिकेश में दो और सहसपुर थाने को एक चीता मोबाइल दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पुलिस की चीता मोबाइल का डेमो कराया। महिला चीता मोबाइल में बाइक और स्कूटी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
cheeta police
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने दस दिन पहले महिला चीता मोबाइल चलाने की घोषणा की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में आफिसों में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों ने चीता मोबाइल में चलने की हामी भरी थी। उसी आधार पर 24 चीता मोबाइल चलाने का फैसला हुआ। छह दिन से महिला पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
4 of 6
cheeta police
इनके लिए चार मोटर साइकिलों के अलावा 20 के करीब स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात श्वेता चौबे की मौजूदगी में उनका डेमो कराया गया।
विज्ञापन
5 of 6
cheeta police
चीता मोबाइल की पुलिसकर्मियों ने डेमो के माध्यम से झगड़े के घटनास्थल पर की जाने वाली कार्रवाई को प्रदर्शित किया। डीजीपी एमए गणपति बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे महिला चीता मोबाइल का शुभारंभ किया। इसके लिए शाम को तैयारियां पूरी कर ली गई।
प्रदेश में देहरादून ऐसा जिला है, जहां पुलिस महकमे में महिला राज है। एसएसपी के रूप में जिले की कमान स्वीटी अग्रवाल के हाथों में है, जबकि महत्वपूर्ण माने जाने वाले एसपी क्राइम के पद पर तृप्ति भट्ट और श्वेता चौबे एसपी देहात हैं। इसके अलावा प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट भी यहां पुलिस का कामकाज सीख रही हैं।