फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर आइडिया दीजिए और बन जाइए 50 हजार रुपए के हकदार

Mon, 16 Apr 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आइडिया चैलेंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

यदि आपके पास उद्यमिता विकास के क्षेत्र में कुछ अलग करने का बेहतर आइडिया है तो आप भी 50 हजार रुपये इनाम के हकदार बन सकते हैं।

विज्ञापन


स्टार्ट अप के साथ प्रशिक्षित युवाओं में उद्यमिता की भावना को विकसित करने के लिए सरकार ने आइडिया चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की है। जिला स्तर पर बेहतर आइडिया देने वाले चयनित युवाओं का 28 अप्रैल को देहरादून में ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें टॉप टेन आइडिया चुनें जाएंगे। जिन्हें सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

पढ़े-लिखे युवाओं में उद्यमिता की भावना बढ़ाने को सरकार ने आइडिया चैलेंज प्रतियोगिता की नई पहल शुरू की है। स्टार्ट अप यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न कालेजों में बूट कैंप के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं से नए आइडिया लिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए सरकार का सहयोग कर रही इंवेस्ट इंडिया की ओर से  जिला स्तर पर आइडिया का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्टार्ट यात्रा के समापन पर 28 अप्रैल को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें 10 सर्वश्रेष्ठ आइडिया को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सरकार की इस पहल से प्रशिक्षित युवा उद्यमिता विकास के लिए प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन


निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि राज्य में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए कालेजों में बूट कैंप आयोजित कर नए आइडिया तलाशने के लिए पहली आइडिया चैलेंज प्रतियोगिता कराई जा रही है। इससे प्रशिक्षित युवाओं में उद्यमिता विकास की भावना पैदा होगी। सरकार की तरफ आइडिया चैलेंज प्रतियोगिता में 10 विजेताओं को पुरस्कार राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें