फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार केंद्रों के सिस्टम शिफ्ट किए तो ब्लॉक होगी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आमजन की आधार कार्ड संबंधी समस्याओं पर बेहद उदासीन रवैया अपना रहे बैंकों व डाकघरों की शाखाओं पर यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) पर सख्त हो गया है। विभिन्न आधार केंद्रों का संचालन नहीं होने पर यूआईडीएआई ने कई सख्त नियम लागू किए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत अब आधार केंद्र यूआईडीएआई की आईडी व अधिकृत सिस्टम शिफ्ट नहीं कर सकेंगे। यदि कोई बैंक या डाकघर यूआईडीएआई की मशीन व सिस्टम को शिफ्ट करता है तो वह पकड़ में आ जाएगा। इसके बाद यूआईडीएआई उस सिस्टम की आईडी को ब्लॉक करेगा।
दरअसल, लंबे समय से शिकायत आती रही हैं कि कई बैंकों की शाखाओं में आधार केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा बैंक अपनी यूआईडीएआई की आईडी व मशीन अन्य निजी संस्थाओं को सौंप रहे हैं। शहरभर में कई कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में आधार कार्ड बनवाने व करेक्शन संबंधी कार्य होना इसके उदाहरण हैं। इन अनियमितताओं को देखते हुए यूआईडीएआई ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

अनाधिकृत व्यक्ति भी आएगा पकड़ में
अब कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं कर सकेगा। इसके लिए अधिकृत व्यक्ति को यूआईडीएआई की आईडी खोलने पर अंगुली के बायोमीट्रिक हस्ताक्षर देने होंगे। इसके बाद दिन में दो से तीन बार बायोमीट्रिक हस्ताक्षर लिए जाएंगे। ताकि यह पता लगाया जा सके कि अधिकृत व्यक्ति ही आईडी प्रयोग कर रहा है या नहीं।
---
यूआईडीएआई की ओर से कई नियम लागू किए गए हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण यह कि अब किसी भी अधिकृत आधार केंद्र से यूआईडीएआई की मशीन व आईडी शिफ्ट करने पर उसकी लोकेशन पकड़ में आ जाएगी। इससे आधार केंद्र हेरफेर नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

-अनसूया प्रसाद चमोला, असिस्टेंट पोस्टमास्टर जनरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें