फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दून के एथलीटों ने दिखाया दम

विज्ञापन
रायुपर महाराणा स्पोर्टस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद लग
विज्ञापन
देहरादून। खेल निदेशालय व उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य एथलेटिक्स के पहले दिन शनिवार को देहरादून 17 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा। हालांकि, देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर की झोली में महज एक ही मेडल आया। स्पोर्ट्स कॉलेज रुद्रप्रयाग ने पांच मेडल जीते।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 38 खेलों में विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं में सभी जिलों के एथलीटों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त निदेशक खेल डॉ. धर्मेंद्र भट्ट व पूर्व भारतीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक खेल एसके कार्की, सहायक निदेशक युवा कल्याण जयराज, एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव कमलजीत सिंह कलसी, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं समेत कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक
साहिल (खेल छात्रावास रुद्रपुर), 600 मीटर दौड़
मुकेश (देहरादून), लंबी कूद
साहिब सालवान (देहरादून), गोला फेंक
बालिका
प्राची (छात्रावास रुद्रप्रयाग), 600 मीटर दौड़
शगुन (यूएसनगर), लंबी कूद
स्वाति (देहरादून), गोला फेंक
अंडर-16 बालक
सूरज यादव (साई सेंटर काशीपुर), 800 मीटर
अंजुल (छात्रावास रुद्रपुर), लंबीकूद
स्वाति (देहरादून), गोला फेंक
बालिका
आंचल भंडारी (साई सेंटर), 200 मीटर दौड़
अनीशा (छात्रावास रुद्रप्रयाग), 800 मीटर
राधिका (देहरादून), लंबीकूद
अंडर-18 बालक
हर्षदीप (खेल छात्रावास देहरादून), 800 मीटर दौड़
भावेश भट्ट (पिथौरागढ़), 3000 मीटर
राकेश रोशन (देहरादून), लंबी कूद
अधीश घिल्डियाल (देहरादून), गोला फेंक
सत्यम सिंह (देहरादून), चक्का फेंक
राजन (देहरादून), 5000 मीटर वॉक
बालिका
निकिता बहुगुणा (छात्रावास रुद्रप्रयाग), 800 मीटर दौड़
माया कुमारी (पिथौरागढ़), 3000 मीटर
माधवी (पौड़ी), लंबीकूद
अनहत (देहरादून), गोला फेंक
मानसी नेगी (देहरादून), 5000 वॉक
अंडर-20 बालक
मिनेश सहगल (हरिद्वार), 200 मीटर दौड़
शुभम राणा (चंपावत), 800 मीटर दौड़
भरत वर्मा (देहरादून), 5000 मीटर
एजाज अहमद (चंपावत), लंबीकूद
अनिकेत काला (देहरादून), गोला फेंक व चक्का फेंक
बालिका
गौरी (छात्रावास रुद्रप्रयाग), 800 मीटर दौड़
सोनिया (छात्रावास रुद्रप्रयाग), 3000 मीटर दौड़
पूजा (पौड़ी), लंबीकूद
दिशा शर्मा (देहरादून), गोला फेंक
पुरुष ओपन
अभिमन्यु शर्मा (देहरादून), 800 मीटर दौड़
ऋषभ (देहरादून), लंबीकूद
शिवम नेगी (हरिद्वार), गोला फेंक
महिला ओपन
प्रतिभा रावत (देहरादून), लंबीकूद
अर्चना बिष्ट (देहरादून), गोला फेंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें