कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने के साथ कोठी और ऑफिस की तलाशी को सर्च वारंट भी लिया था, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की दिक्कत न आई। सीओ विकासनगर और सीओ मसूरी को पूरी रणनीति समझाकर भेजा गया था।
पुलिस को कोठी और ऑफिस की तलाशी में नगदी के अलावा कई हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, आई पैड, लैपटाप, कैमरे और डीवीडी बरामद हुई हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बरामद हुए कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच में जिस तरह के तथ्य आएंगे, उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।