चैनल के इन्वेस्टिगेशन एडिटर आयुष गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार शर्मा के अलावा प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, राहुल भाटिया और मृत्युंजय मिश्रा को भी इस मुकदमे में अभियुक्त बनाया है।
प्रकरण में पुलिस ने 28 अक्तूबर को उमेश कुमार शर्मा को उसके गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसी बीच अभियुक्त प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी और राहुल भाटिया हाईकोर्ट से स्टे हासिल करने में कामयाब हो गए। मुकदमे के विवेचना अधिकारी एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने बीते सप्ताह बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा था। इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी पर स्टे, जांच में सहयोग करने संबंधी शर्तों के अनुसार ही दिया गया है, लिहाजा उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।