फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस स्टिंग केस: सामने आया सनसनीखेज ऑडियो, सुनिए कैसे सीएम को फंसाने का तरीका बता रहा उमेश कुमार

Thu, 01 Nov 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आईएएस स्टिंग मामले में अब एक सनसनीखेज ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस ऑडियो में चैनल के सीईओ उमेश कुमार एडिटर इन्वेस्टिगेशन पंडित आयुष उर्फ आयुष गौड को बता रहा है कि सीएम को किस तरह से स्टिंग में फंसाना है। यह ऑडियो सामने आने के बाद से ही खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि स्टिंग के मास्टर माने जाने वाले निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा आखिरकार स्टिंग के अपने मोहरे से ही मात खा गए। रविवार को हुई उमेश कुमार की गिरफ्तारी की कार्रवाई की नींव दस अगस्त को मुकदमे के साथ रख दी गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

आगे सुनिए क्या कहा

79 दिन तक मुकदमे को छिपाने में कामयाब रही पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसने से पहले पूरा होमवर्क किया। अदालत से पहले ही वारंट और सर्च वारंट लेकर उमेश कुमार को बचाव का एक मौका भी नहीं दिया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश समेत कई अन्य के स्टिंग ऑपरेशन के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा रविवार को निजी चैनल उमेश कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के साथ हुआ। इससे पहले पुलिस ने स्टिंग के पूरे खेल और कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगने दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें