फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Ram Vilas: नोटिस पर नोटिस, मगर पूछताछ के लिए नहीं आया परिवार, यादव को पुलिस कस्टडी में लेने की तैयारी

Thu, 30 Jun 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विजिलेंस की पूछताछ के दौरान निलंबित आईएएस रामविलास यादव ने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है। जबकि बेटी के खाते में भी अच्छी-खासी रकम जमा की गई है। पूछताछ के लिए आने के लिए परिवार को नोटिस भेजा रहा है, लेकिन यादव के परिवार से कोई नहीं आ रहा।
विज्ञापन
आईएएस रामविलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है। विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेज रही है, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई है। विजिलेंस अब जल्द ही यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है। 

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब सड़क हादसे में मृतक के परिजनों दोगुना मुआवजा देगी धामी सरकार, जानें फैसले के पीछे की वजह


इस मामले में विजिलेंस उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ करना चाहती है। सोमवार को बुलाने के लिए उन्हें गत शनिवार को नोटिस भेजा गया था, लेकिन वे सोमवार को नहीं आए। सोमवार को फिर नोटिस जारी किया गया, पर मंगलवार को भी नहीं पहुंचे। बुधवार को भी यादव का परिवार विजिलेंस के सामने पेश नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें एक और नोटिस बुधवार को भी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें