फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईएएस और पीसीएस अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट...

Thu, 18 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

सरकार ने आईएएस और पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास विभाग हटाया गया। उनकी जगह सचिव शैलेश बगोली को शहरी विकास का दायित्व सौंपा गया। 

विज्ञापन


बुधवार को कार्मिक विभाग की ओर से अफसरों के दायित्वों में फेरबदल के आदेश जारी किए गए। सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास वापस लिया गया है। उनके पास अब सचिव राज्यपाल, आईटी, आयुष शिक्षा का पदभार रहेगा। सचिव शैलेश बगोली को वर्तमान पदभार के साथ शहरी विकास का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

अपर सचिव आलोक शेखर तिवारी से प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान का पदभार वापस लेकर सचिव ज्योति यादव को दिया गया। पीसीएस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव को अपर सचिव गृह और अपर महानिरीक्षक कारागार के पद पर तैनाती दी गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीसीएस अधिकारी मनीष बिष्ट को डिप्टी कलेक्टर उधमसिंहनगर, पीसीएस योगेश सिंह डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, अपूर्वा सिंह व राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून और कुमारी मोनिका को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के पद तैनाती दी गई।

बुसरा अंसारी को डिप्टी कलेक्टर चमोली, वरूण अग्रवाल को पिथौरागढ़, तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़, रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर टिहरी नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें