फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं...

विज्ञापन
नगर निगम सभागार में आयोजित अटल जी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन म?
विज्ञापन
हर्षल फाउंडेशन व दून संस्कृति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर निगम सभागार में एक अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं को सुनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कवि बुद्धिनाथ मिश्र, सौरभकांत शर्मा, मोहन मुंतजिर, डॉली डबराल आदि ने रचनाएं सुनाईं। इस दौरान अटल जी की कविताएं काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं..., यह चंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है...., जग के मस्तक पर रोली सा, शोभित हिंदुस्तान हमारा..., टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते... भी सुनाया गया।
कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज, नरेश बंसल, राजकुमार पुरोहित आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान महिमा, रीना गोयल, वीरपाल बिधूड़ी, कंचन घनसाला आदि मौजूद रहे।

नगर निगम सभागार में आयोजित अटल जी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन म?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें