फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जहां से टिकट देगी वहीं से लड़ूंगा चुनाव, 99 फीसदी जीत कर दिखाऊंगा: हरक सिंह

Thu, 30 Jul 2026 10:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जहां से भी टिकट देगी, वह वहीं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 99 फीसदी जीत दर्ज कर दिखाएंगे। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि क्षेत्र में पहले से ही हरक सिंह रावत के सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहसपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने परवल, शेरपुर, धर्मावाला, लक्ष्मीपुर और चांदचक के ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। ग्रामीण पूर्व दायित्वधारी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी के आवास पर एकत्र हुए थे। इस दौरान हरक सिंह रावत ने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे यामीन अंसारी से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता के बीच रहकर काम करना है। इस मौके पर विनोद चौहान, विजय सिंह चौहान, दिलशाद, शेरू, परवेज, मुकर्रम, जाकिर हुसैन, फजलू और अरमान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें