फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून में 12 दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Thu, 30 Jul 2026 10:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को पछवादून क्षेत्र में झीवरहेड़ी से सभावाला तक 12 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से सोन पापड़ी, रस्क और स्थानीय ब्रांड के मसालों सहित आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजे। कार्रवाई के दौरान दो दुकानदार खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके, जिन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने झीवरहेड़ी से सभावाला तक विशेष अभियान चलाया। टीम ने झीवरहेड़ी स्थित अमन जनरल स्टोर से सोन पापड़ी व रस्क और हसनपुर-शेरपुर स्थित आमीर जनरल स्टोर से कोल्ड ड्रिंक (स्टिंग) का नमूना एकत्र किया। इसके अलावा सिंहनीवाला स्थित एक सुपर स्टोर से स्थानीय ब्रांड के हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाले के पांच नमूने लिए।

निरीक्षण के दौरान अमन जनरल स्टोर और आमीर जनरल स्टोर के संचालक मौके पर खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर विभाग ने दोनों संचालकों को नोटिस जारी कर तय समय के भीतर लाइसेंस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि यह कार्रवाई खाद्य आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर की गई है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें