फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: न प्यार हुआ था, न गई थी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपॉक्सो मामले में पीड़िता बयान से मुकरी, आरोपी बरी
विज्ञापन

I

Iपिछले साल रानीपोखरी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमाI
Iदुष्कर्म और अपहरण के मामले में नाबालिग पीड़िता अदालत में गवाही देने पहुंची तो आरोपी को सिर्फ अपना फेसबुक दोस्त बताया। बोली, वह न तो दोस्त के साथ हरिद्वार गई थी, न ही उससे दुष्कर्म हुआ।I
Iअदालत में दाखिल पुलिस के आरोप पत्र के अनुसार, पीड़िता को आरोपी प्यार की दुहाई देकर अपने साथ हरिद्वार ले गया था। वहां एक होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अदालत को बताया कि वह कथित वारदात वाले दिन अपनी सहेली के घर गई थी। उसने पुलिस जांच में अपहरण या दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं कही। इस गवाही के बिनाह पर अदालत ने आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया।I
विज्ञापन

Iमामला रानीपोखरी थाने में पिछले साल लड़की के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अभिषेक मनवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत वैध संरक्षकता से किशोरी का अपहरण और पॉक्सो अधिनियम की धारा 17/18 के तहत दुष्कर्म के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

I
Iअभियोजन पक्ष ने गवाही के लिए पीड़िता को अदालत में पेश किया तो वह पिछले बयान से मुकर गई। अदालत को बताया कि वह आरोपी को सिर्फ फेसबुक से जानती थी। पुलिस ने यह गलत बयान लिखा कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया था। पीड़िता ने बताया कि वह तो अपनी सहेली के घर गई थी क्योंकि उसके परिवार वाले उसे पढ़ाई के लिए ताने मारते थे। इस संबंध में पूर्व में बयान पुलिस के दबाव में दिए गए थे। अदालत ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि अभियुक्त ने पीड़िता का अपहरण या उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता और उसके पिता ने अभियुक्त के खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन नहीं किया। पुलिस के बयानों में भी विसंगतियां पाई गई हैं। इन तथ्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश अर्चना सागर ने आरोपी अभिषेक मनवाल को बरी कर दिया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें