फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जा रही थी पत्नी, पति ने रोका तो पहुंचाया थाने

Thu, 13 Jul 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
woman demo pic
विज्ञापन
पत्नी मायके जा रही थी। इस पर पति ने उसे रोक दिया। वह इतनी आग-बबूला हुई कि उसने पति को थाने के दर्शन करवा दिए। जानिए, क्या था पूरा मामला...
विज्ञापन


मामला हरिद्वार जनपद के सुल्तानपुर का है। बुधवार को अकबरपुर गांव निवासी अंजू और उसकी पत्नी ललतेश में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते ललतेश अपने मायके बाकरपुर गांव के लिए चल दी।

जैसे ही वह सुल्तानपुर पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो पीछे से आए उसके पति ने उसको वापस घर चलने के लिए कहा। इस पर दोबारा फिर दोनों पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पहुंची थाने और करा दी रिपोर्ट

police
सके बाद पत्नी सुल्तानपुर पुलिस पहुंच गई और अपने पति पर अपने साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पति को जमकर फटकार लगाई।

महिला के द्वारा अपने मायके जाने की जिद पर पुलिस ने उसके मायके वालों को बुलाकर ललतेश को उनके साथ भेज दिया। साथ ही महिला के पति को भी छोड़ दे गया।

अंजू द्वारा घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस चौकी प्रभारी नवीनचंद्र सेमवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें