कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति को लेकर एक अनोखी परंपरा शुरू की है। यह परंपरा स्टूडेंट्स के लिए रोजाना करना अनिवार्य है। वरना प्रवेश नहीं मिलेगा।
कर्णप्रयाग महाविद्यालय प्रबंधन ने इस बार निर्णय लिया कि कॉलेज शुरू होने पर राष्ट्रगान और कॉलेज की छुट्टी के समय राष्ट्रगीत गाया जाएगा।
महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, छात्र नेता सुनील कुमार, सूरज बिष्ट आदि ने ड्रेस कोड लागू करने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन बना रहेगा और बाहरी लोगों के महाविद्यालय में प्रवेश करने पर रोक लगेगी।