उसका पता लगाने वह चंद्रेश्वर नगर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में पहुंची, जहां उनका पति बढ़ई का काम करता है। यहां पता चला कि पति की एक और पत्नी है। यह शादी नौ साल पहले हुई थी, उसकी सात साल की बेटी भी है।
उन्होंने बताया कि वह उस महिला से मिलीं तो पता चला कि मोबाइल पर पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाली महिला और सामने खड़ी महिला अलग-अलग हैं। पूछताछ में पता चला कि वह महिला उनके पति की दूसरी पत्नी है, जो अपना घर, परिवार सब कुछ छोड़कर यहां चली आई है।
इसके बाद आरोपी की दोनों पत्नियां कोतवाली पहुंची और देर रात पति के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने मामला गंभीर पाते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
हिंदू धर्म में एक ही शादी की मान्यता है। बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं की जा सकती है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी का मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। जल्द ही उसे ट्रेस कर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।