फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाम में न फंसता तो बच जाती पत्नी की जान'

Tue, 15 Oct 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार चल रही विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले वह घर से कहीं चली गई।
विज्ञापन


उसके बाद उसने फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी कि उसने जहर खा लिया है। तलाशते हुए परिजनों को महिला कौलागढ़ में तड़पते हुए मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढें, गुंडो के डर से युवती को जंगल में ही छोड़ आया युवक

विवाह कुछ साल पहले हुआ
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर निवासी बालेश पंत का विवाह पूजा पंत से कुछ साल पहले हुआ था।

पूजा पिछले कुछ माह से मानसिक रूप से बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। बालेश क्वालिटी हार्डवेयर में चालक है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह दोनों पति-पत्नी में आपस में किसी बात पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

विवाद होने के बाद पूजा ने बालेश को चाय बना कर दी और कहा कि यह आखिरी चाय है। उसके बाद पूजा घर से कहीं चली गई।

फोन पर दी जहर खाने की सूचना
इस बीच दोनों पति-पत्नी में बात भी होती रही। दोपहर दो बजे बालेश को पूजा ने फोन किया और बताया कि उसने जहर खा लिया और वह इस समय कौलागढ़ की तरफ है।

यह सुनकर बालेश बाइक लेकर वहां की तरफ निकला, लेकिन बल्लुपुर चौक पर वह जाम में फंस गया। इस पर उसने अपने साले को फोन पर घटना की जानकारी दी।

दोनों पूजा के पास पहुंचे और उसे अधमरी हालत में दून अस्पताल लेकर गए। जहां पूजा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, पूजा डिप्रेशन की शिकार थी और उसका उपचार भी चल रहा था।

जीजा ने मारा मेरी बहन को
पूजा की मौत के बाद उसके भाई ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया। शव गृह के बाहर उसकी अपने जीजा और अन्य लोगों से धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान हंगामा होने से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया। बड़ी मुश्किल से भाई को काबू में किया गया।
विज्ञापन


पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल

पूजा के भाई ने कहा कि अगर उसकी बहन ने जहर खाया है तो उसे उल्टियां क्यों नहीं हुई। वहीं उसने आरोप लगाया कि उसके जीजा और उसके साथी ने साजिश के तहत उसकी बहन को मारा है। हालांकि बाद में पुलिस और परिजनों ने उसे समझाकर शांत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें