फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास और पति ने विवाहिता को किया बेहोश और फिर तीन युवकों को उसके कमरे में भेजा

Mon, 09 Oct 2017 09:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पति और ननदोई पर दुराचार का आरोप
विज्ञापन
रुपयों के लिए इंसान किस हद तक गिर सकता है इसकी बानगी उत्तराखंड के रुद्रपुर में घटी ये शर्मनाक और दर्दनाक घटना है।
विज्ञापन


रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनकर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। पीड़ित महिला ने पति और ननदोई पर दुराचार का आरोप लगाया है।

इस मामले में रविवार को महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। महिलाएं रविवार की दोपहर थाने पहुंची और प्रदर्शन कर तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे

फाइल फोटो
तहरीर में कहा गया है कि पीलीभीत निवासी एक युवती का विवाह 11 माह पहले ट्रांजिट कैंप निवासी युवक से हुआ। विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे।

शनिवार की रात उसकी सास ने रसगुल्ला मंगवाया। उसमें उसके पति ने बेहोशी की दवा मिला दी।

आरोप है कि इसके बाद उसके ननदोई और एक अन्य युवक के साथ पति ने दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें