फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फिन में सृजन-2020 का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
डॉलफिन इंस्‍टीट्यूट में एनवल वीक सृजन 2020 के शुभारंभ अवसर पर हवा में गुब्बारे छोड़ते शिक्षक एवं छा
विज्ञापन
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचरल साइंसेज में एनुअल वीक सृजन-2020 का रंगारंग आगाज हो गया। मार्च पास्ट से शुरू हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहला ही दिन रंगारंग बन गया।
विज्ञापन

सृजन का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलकूद और शिक्षणेत्तर गतिविधियां भी शिक्षा का ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में आठ विभागों फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सहित कई विभागों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
गणेश वंदना के बाद छात्रों ने नेपाली, उत्तराखंडी, सिक्किम, तमिल, गुजराती, बंगाली, मणिपुरी, त्रिपुरा, पंजाबी और राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया। प्रतीक स्वरूप संस्थान में सृजन-2020 के गुब्बारे छोड़े गए। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग ने बताया कि इस कड़ी में एक मार्च को एनुअल उड़ान डे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. शैलजा पंत, निदेशक डॉ. अरुण कुमार, अतिरिक्त निदेशक एसके नागपाल, सुनील कौल, डॉ. श्रुति शर्मा, आदित्य स्वरूप, प्रेरणा बहुगुणा, डॉ. राजू, डॉ. कनिका इस्सर, मालती साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें