हरिद्वार में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को मोबाइल पर मैसेज में तीन बार तलाक लिख कर तलाक दे दिया।
कई दिनों से घर में चल रही कलह के कारण पति-पत्नी में बोलचाल बंद थी। दोनों के बीच बोलचाल बंद थी। ऐसे में उसने मोबाइल मैसेज से ही पत्नी को तलाक दे दिया।
दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। पत्नी ने भी कोई गिला शिकवा नहीं किया और मायके वालों को बुलाकर उनके साथ चली गई। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला हरिद्वार में ज्वालापुर के एक मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार यहां के एक युवक का विवाह देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक युवती से ढाई महीने पहले हुआ था।