गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर बाजार में घूम रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर जो हुआ...
बाजार में ही महिला ने हंगामा करते हुए पति को खरी-खोटी सुनाई। पति को कोतवाली लेकर पहुंची पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने हंगामा कर रही महिला को शांत कराया और उसके पति को हवालात में बंद कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक शादीशुदा व्यक्ति का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। रविवार को महिला का पति बाजार में किसी काम से जाने की बात बोलकर घर से निकला। शक होने पर पत्नी ने अपने भाई को फोन कर बुलाया और पति के पीछे लग गई।
इस बीच रास्ते में इंतजार कर ही महिला मित्र को उसके पति ने बाइक पर बैठाया और बाजार में घूम रहा था। तभी पत्नी भी पहुंची और उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर बाजार में भीड़ लग गई। वहीं, महिला मित्र मौका पाकर खिसक गई। आक्रोशित पत्नी ने अपने पति को पकड़कर कोतवाली ले आई और पुलिस से शिकायत की।
कोतवाली में पत्नी के आरोप को पति ने झूठा बताया। इस पर उसकी पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला को हंगामा करता देख पुलिस ने उसे शांत कराया। साथ ही महिला के पति को हवालात में बंद कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।