जेब से मिला सुसाइड नोट
दोनों की दो साल की बेटी है जिसका नाम टुक्कू है। पत्नी के मायके जाने के बाद से वह काफी परेशान था। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि ‘स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम भले ही अलग रह रही हो लेकिन मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता हूं। इसलिए अब यह मेरे जाने का समय है। मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना। मनीष ने आगे लिखा है कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं शहर में ही एक दूसरी घटना सामने आई है। पति से अलग होकर दोस्त के साथ रह रही महिला संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली।
पति से चल रही थी अनबन
प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। महिला मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली थी और यहां एक फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा की है। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि एक महिला की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कमरे के अंदर महिला पंखे के सहारे पंदे पर लटकी थी। पुलिस ने उसे नीचे उतरा और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी पति से अनबन चल रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को दोस्त ने उसके साथ झगड़ा किया था। इस बीच उसने मारपीट की और उसका तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को वह काम से लौटी और शाम करीब साढ़े छह बजे फांसी लगा ली। इससे पहले उसने पड़ोसी का मोबाइल लेकर बहन को कॉल की थी। बताया जा रहा है कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें...बुलडोजर कार्रवाई पर बोले सीएम धामी: जहां लोगों ने अतिक्रमण और गड़बड़ी की है, उन्हीं स्थानों पर हो रही कार्रवाई