फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुर से तंग आकर युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी

Fri, 29 Sep 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर में पारिवारिक कलह में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में अपने मरने की वजह को लेकर दर्दभरी कहानी लिखी। सुसाइड नोट में युवक ने मौत के लिए पत्नी और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर पुलिस को शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम से केहरी गांव में वीरेन्द्र उर्फ वीरू वाल्मीकि (21) ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो मृतक के कपड़ों से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि सुसाइड नोट में वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी चारु और ससुर बाल किशन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। लिखा है कि इनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह मौत को गले लगा रहा है।

पता चला है कि बृहस्पतिवार रात को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पास में ही रहने वाले ससुर बालकिशन आ गए, और काफी बुरा भला कहा। जिससे क्षुब्ध होकर वीरेन्द्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी, उसका एक बेटा भी है। मृतक के भाई रविन्द्र की तहरीर पर पत्नी चारु और ससुर बाल किशन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें