फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बन गया हैवान, पत्नी संग किया ऐसा सुलूक पढ़कर गुस्से से भर जाएंगे आप

Sat, 12 May 2018 08:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के लक्सर में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी का ऐसा हाल किया जिसे जानने के बाद आप गुस्से से भर जाएंगे।

विज्ञापन


पति ने पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसे एक कमरे में 24 घंटे तक बंद रखा। महिला किसी तरह से छूटकर लक्सर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला कस्बा चौकी क्षेत्र का बताते हुए महिला को चौकी भेज दिया।

पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी एक महिला का दो साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था, इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके में रहने लगी। कुछ महीने पहले महिला ने अपनी मर्जी से लक्सर गांव के एक युवक से शादी कर ली और दोनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के साथ रहने लगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि कुछ समय तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद उसका दूसरा पति अक्सर शराब पीकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। दो दिन पहले महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस से मारपीट की शिकायत की।

इससे नाराज पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा। महिला किसी तरह से कमरे से मुक्त हो कर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पति द्वारा की गई मारपीट और घर में बंद करने की शिकायत की।

कोतवाली पुलिस ने मामले की कार्रवाई करने के बजाए महिला को कस्बा चौकी भेज दिया। उधर, लक्सर कस्बे चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें