फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक कम होने की खौफनाक सजा: खाना बनाते समय हुई छोटी सी भूल, फिर रिश्ते में आई कड़वाहट

Thu, 11 Jan 2024 02:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

खाने में नमक कम होने पर दंपती के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर हाथ छोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जितेंद्र (बदला नाम) की पत्नी से खाने में नमक कम हो गया। इसपर जितेंद्र भड़क गया और पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र ने पत्नी पर हाथ छोड़ दिया। इससे नाराज पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। 

महिला हेल्प लाइन में दोनों की काउंसलिंग हुई तो दोनों को रिश्ते की अहमियत पता चली और उनका रिश्ता टूटने से बच गया। ऐसे ही कई मामले रोजाना महिला हेल्प लाइन में आ रहे हैं। दो माह में पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी तकरार के 10 मामले महिला हेल्पलाइन पहुंचे।

इनमें से महिला हेल्प लाइन ने चार मामलों में काउंसलिंग कराकर रिश्ते में घुली खटास में मिठास भर दी गई। इसके बाद पति-पत्नी ने कभी साथ नहीं छोड़ने की बात कही और एक साथ घर पर रहने लगे। छह मामलों की अभी काउंसलिंग चल रही है।

विज्ञापन

केस नंबर एक- रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक का छह माह पूर्व पत्नी से इस बात पर झगड़ा हो गया कि वह देर तक मोबाइल पर अपनी मां से बातचीत करती थी। मामला महिला हेल्पलाइन पहुंचा। वहां दोनों की काउंसलिंग हुई और मामले का निपटारा हो गया।


केस नंबर दो- मंगलौर कस्बा निवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती थी। यह उसके पति को नागवार गुजरा और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने दहेज का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंचा। वहां महिला पुलिस ने दोनों को रिश्तों की अहमियत समझाई तो मामले का निपटारा हुआ।
 

विज्ञापन

केस नंबर तीन- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने करीब तीन माह पूर्व मायके जाने की जिद पकड़ी तो पति ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। महिला हेल्पलाइन में दोनों की काउंसलिंग हुई तो सच्चाई का पता चला। पुलिस के समझाने के बाद दोनों एक हो गए।

ये भी पढ़ें..New Destination: औली और गोरसों के बाद अब क्वांरीपास बना पर्यटकों की पसंद, जगह-जगह है बर्फ, जानें खासियत

रुड़की महिला हेल्प लाइन और जिला मुख्यालय पर पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले में काउंसलिंग कराई जाती हैं। इसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। दंपती पुलिस की बात समझते हैं और बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हैं। पिछले दिनों काउंसलिंग के बाद कई दंपती फिर से एक हो गए हैं। -एसके सिंह, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें