महिला का ननिहाल भी इसी गांव में ही है। सोमवार को बॉबी लाल अपने साथियों के साथ सीधे गांव पहुंचा। उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर प्रेमी एवं अपनी पत्नी को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युगल को भीड़ से छुड़ाया।
एसओ ने बताया कि पीड़ित अर्जुन पुत्र मुन्नीराम निवासी हेतमपुर की तरफ से प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी किरता पुत्र पदम सिंह निवासी गांव हेतमपुर, पति बॉबीलाल पुत्र जादूराम एवं जगपाल पुत्र कल्लू निवासीगण टांडा चरथावल मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया जबकि इलचंद्र फरार होने में कामयाब रहा। बताया कि सात अज्ञात आरोपियों के नाम पते भी जुटाए जा रहे हैं। महिला के दो बच्चे हैं और वह सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्य कर रही है।