फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से पंगा लेना पड़ा भारी,खूब पिटे पति देव

Thu, 07 Aug 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर में पति को पत्नी से पंगा लेना भारी पड़ गया। पत्नी कहासुनी के बाद मायके पहुंच गई। पीछे-पीछे पति भी पत्नी के मायके पहुंच गया।
विज्ञापन


जिस पर सुसराल पक्ष के लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। युवक ने सुसराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

नगला कोयल निवासी बबलू उर्फ पिलवा का बुधवार की सुबह पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर पति के घर से जाने के बाद पत्नी अपने मायके पीतपुर चली आई।
विज्ञापन

पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर

पत्नी ने मायके के लोगों को बताया कि उसके साथ पति ने मारपीट की है। इस दौरान मायके के लोग मारपीट करने पर पत्नी का इलाज करने की सोच ही रहे थे।

तभी पत्नी के नहीं मिलने पर पिलवा भी दोपहर बाद पत्नी को ढूंढने सुसराल पहुंच गया। पिलवा को देखकर मायके लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

जिस पर मायके के लोगों ने युवक को पकड़कर पेड़ पर बांधकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। गांव के कुछ लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। पिलवा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें