सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा हर जोड़ा शादी के सात फेरे लेने के दौरान करता है। अब सात जन्मों तक वो साथ निभाते हैं, यह तो शायद किसी ने न देखा हो लेकिन एक साथ दुनिया से विदा होने का एक और उदाहरण फिर सामने है।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में बिंडा तिवारी गांव में पत्नी के गम में महज 14 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को दंपति की अर्थियां साथ-साथ उठीं और दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार भी किया गया।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बिंडा तिवारी गांव निवासी जगदीश चंद्र पांडेय (75) की पत्नी चंचला देवी (70) का रविवार शाम सात बजे निधन हो गया था। सूर्यास्त होने के कारण अगले दिन सोमवार सुबह चंचला देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी।