फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दंपत्ति की शर्मनाक हरकत, प्रसव के बाद जुड़वा बच्चों के शव छोड़ रातों रात हुए गायब

Tue, 30 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
twins - फोटो : demo pic
विज्ञापन

महंत इंदिरेश अस्पताल में प्रसव के उपरांत जुड़वा बच्चों की मौत के बाद बिहार निवासी दंपति नवजातों के शव छोड़कर रातोंरात ट्रेन से बिहार रवाना हो गया। पिछले नौ दिन से नवजातोें के शव लावारिस में अस्पताल के शव गृह में रखे हुए हैं।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने इनके अंतिम संस्कार के लिए चार दिन पहले जिला प्रशासन को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक नीतू नाम की गर्भवती को 12 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

22 अक्तूबर को उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन जन्म देने के साथ ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। उसके बाद पति-पत्नी मृत नवजातों को लावारिस में छोड़कर बिना किसी को बताए अस्पताल से गायब हो गए। कर्मचारियों ने अपने स्तर से प्रसूता की खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसके बाद प्रसूता की फाइल में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर कर्मचारियों ने नवजातों के शव अस्पताल की शवगृह में रखवाए। 

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रसूता नीतू बिहार की रहने वाली है और वह परिजनों संग अपने घर पहुंच गई है। तब से प्रबंधन के सामने मुसीबत यह हो रही है कि वह अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं।

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक प्रबंधन अपने स्तर पर अंतिम संस्कार नहीं कर सकता। इसके लिए प्रशासन को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें