फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार फरार हुआ पति, मायके वाले पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग घर से लापता

Thu, 01 Jun 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बेटी की हत्या की खबर सुन मायके वाले ससुराल पहुंचे, लेकिन महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता हो गए। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल में एक राजमिस्त्री अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सुबह महिला की हत्या की जानकारी मायके वालों को मिलने पर वह गांव में पहुंचे। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पति बनाता था गलत ढंग से संबंध बनाने का दबाव, तंग आकर मायके पहुंची पत्नी तो मिला एक और दर्द
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला बानो 30 वर्ष है। महिला के पति के साथ ही ससुराल वाले सभी घर से लापता बताए जा रहे है। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। इंस्पेक्टर रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें