फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली कराईं नदियों के किनारे बनीं झुग्गी-झोपड़ियां

विज्ञापन
तहसील प्रशासन के निर्देश के बाद चोरखाला में नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ी को खाली करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मानसून की तैयारियों के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने नदियों के किनारे अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराने के लिए मंगलवार को फिर से अभियान चलाया। तहसील प्रशासन ने डुमेट, लांघा, सेलाकुई, सहसपुर में झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराया।
विज्ञापन

इससे पहले तहसील प्रशासन ने सभी लोगों को नोटिस जारी कर जगह खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी ने भी इसका पालन नहीं किया। इस पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने व्यापक अभियान चला सभी झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराया। रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों से आने वाले ज्यादातर लोग नदियों के किनारे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मानसून के दौरान कोई अनहोनी न हो इस लिए बीती चार जुलाई को तहसील प्रशासन ने नदी किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराया था। तब कुछ लोगों ने प्रशासन से झुग्गी खाली करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि डुमेट, सेलाकुई, चोरखाला बस्ती, सुद्धोवाला में अभियान चला झुग्गी-झोपड़ियों को खाली कराया गया है। सुद्धोवाला में कुछ लोगों ने थोड़ा समय ओर मांगा है। इस पर उन्हें मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें