फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभों को मजबूत कराएगा यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने नदियों के बीचोबीच व किनारे खड़े बिजली के खंभों को मजबूत कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा आईआईटी विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित खतरनाक खंभाेें को भी हटाया जा रहा है। राजधानी दून में 60 खतरनाक खंभों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें, देहरादून समेत राज्य के तमाम जिलों में हजारों की संख्या में बिजली के पोल नदियों के बीचोबीच या फिर किनारे हैं। ये खंभे अक्सर बारिश के दौरान नदियों या फिर बस्तियों के ऊपर गिर जाते हैं। पिछले साल राजधानी दून में ही पिटकुल का हाईटेंशन टावर बिंदाल नदी में गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया था। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए यूपीसीएल ने आईआईटी के विशेषज्ञों की मदद से अध्ययन कराया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर यूपीसीएल जिलावार ऐसे खतरनाक खंभों को मजबूती दे रहा है। इसमें सिंचाई विभाग की भी मदद ली जा रही है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि चिह्नित खंभों को मजबूत किया जा रहा है। ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें