फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ ट्रैक पर फिर होगी नर कंकालों की तलाश, पांच आईपीएस अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 12 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केदारनाथ में मिले नर कंकाल - फोटो : file photo
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा में मृत श्रद्धालुओं के नर कंकालों की तलाश एक बार फिर शुरू की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने पांच आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में पांच टीमें बनाकर विभिन्न रूटों पर रवाना कर दी हैं।

विज्ञापन


इन टीमों को अपना अभियान पूरा करने में रूट की लंबाई के लिहाज से दो से आठ दिन लग सकते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि 2013 में केदारधाम में आई आपदा के मृत श्रद्धालुओं के शवों (नर कंकालों) की एक फिर से व्यापक स्तर पर तलाश कराई जाए।

कुमार ने बताया कि चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा, देहरादून के एसपी (यातायात) लोकेश्वर, आईपीएस मंजूनाथ, आईपीएस अजय सिंह के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार का जिम्मा भी इन्हीं टीमों दिया

इनके साथ एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के जवान भी शामिल होंगे। इन पांचों टीमों के लिए केदारधाम के अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। सभी टीमें रवाना भी हो चुकी हैं। 

एडीजे ने बताया कि इस समय बारिश बंद हो चुकी है और बर्फबारी भी नहीं हो रही है। ऐसे में इस मौसम को उपयुक्त मानते हुए तलाश शुरू कराई गई है। इन टीमों को अपना काम पूरा करने के लिए रूट की लंबाई के लिहाज से दो से आठ दिन लग सकते हैं।

नरकंकाल मिलने की दशा में डीएनए सैंपल लेने के बाद अंतिम संस्कार का जिम्मा भी इन्हीं टीमों को दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें