नगर निकाय चुनाव के दौरान यदि सभी 100 वार्डों के लिए चुनाव होता है तो राजधानी के आसपास के 72 गांवों के 195255 नए मतदाताओं को मताधिकार का मौका मिलेगा।
परिसीमन के बाद खाला, भंडार, कुठाल, डोम, बगराल, किरसाली, दागियो का डांडा, मक्कावाला, सिनौला, मालसी, जोहड़ी, चालंग, तरला नांगल, गुजराड़ा मानसिंह, डांडाधोरण, आमवाला तरला, आमवाला उपरला, आमवाला करनपुर, ननूरखेड़ा, सोंधोवाली मानसिंह, लाडपुर, नत्थनपुर, माजरी माफी, मोहकमपुर, हरीपुर, नवादा, मोहकमपुरकलां, बद्रीपुर, हटवाल, नांगल हटनाला, सुंदरवाला, आरकेडियाग्रांट, हरभजवाला, हर्रावाला, मेहूवालामाफी, मिंयांवाला, सेंवलाकलां, चंद्रबनी ग्रांट, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, भारूवाला।
बंजारावाला माफी, मोथरोवाला, कुआंवाला, नकरौंदा, बालावाला, कुल्हान करनपुर, मरोठा, खुरावा, गुजरमी, भंडारीवाला मयचक, विजयपुर, हाथीबड़कला, विजयपुर गोपीवाला, चंद्रबनी, मीठी बेहड़ी व मंगलूवाला समेत 72 गांव शामिल नगर निगम सीमा में शामिल किए गए हैं। नगर निगम अफसरों के मुताबिक परिसीमन में इन 72 गांवों की 13197.878 हेक्टेयर जमीन भी शामिल की गई है। इस बाबत पांच अप्रैल को शासनादेश भी जारी किया गया था।