फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे पहुंचे और जानें निवेश के गुर

Sat, 27 Jul 2013 09:17 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने और बच्चों के भविष्य को लेकर हर आदमी चिंतित रहता है। यही वजह है कि हर कोई अपनी जमा पूंजी का ऐसी जगह निवेश करना चाहता है जहां से उसे लाभ हो और भविष्य भी सुरक्षित रहे। लेकिन बाजार में इतने तरह के उत्पाद आ गए हैं कि यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि कहां पर पैसे का निवेश करें तो बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस बात को लेकर आज हर वह व्यक्ति परेशान है जो बाजार में निवेश करना चाहता है। आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला कोटक महिंद्रा इंवेस्टर्स मीट का आयोजन कर रहा है।

यदि आप सुरक्षित निवेश के इच्छुक हैं तो शनिवार शाम साढ़े छह बजे सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक आ जाएं। कोटक महिंद्रा इंवेस्टर्स मीट कार्यक्रम में कोटक म्युचुअल फंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह आपको म्युचुअल फंड में प्रभावी और सुरक्षित तरीके से निवेश करने संबंधी जानकारी देंगे।
विज्ञापन


13 वर्ष से अधिक का अनुभव
प्रवीन को वित्तीय सेवा क्षेत्र का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह बीमा और म्युचुअल फंड से जुड़े हैं। म्युचुअल फंड में निवेश को रुझान इन दिनों जबरदस्त है। डी-मैट एकाउंट के बगैर इक्विटी का लाभ लेने के लिए म्युचुअल फंड सबसे अच्छा माध्यम है। कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड विभिन्न निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से भिन्न रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल के आधार पर योजनाएं देता है। धनवृद्धि के साथ ही निवेश प्रक्रिया को आसान बनाना इसका खास मकसद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें