फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपदा के दौरान ‘हत्यारा’ भाजपा में आया तो प्यारा’

Fri, 20 May 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • किशोर उपाध्याय ने कहा, भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर करेगी कांग्रेस
  • बहुगुणा, हरक के आरोपों की भी सूची बना रही पार्टी
  • चुनाव के दौरान जनता के बीच बांटी जाएगी सूची
विज्ञापन
भाजपा विजय बहुगुणा पर केदारनाथ आपदा के दौरान ठीक से काम न करने का आरोप लगाती रही है। - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को वर्ष 2013 की आपदा के दौरान भाजपाई ‘हत्यारा’ कहा करते थे और बहुगुणा जब भाजपा में शामिल हुए तो प्यारे हो गए। भाजपा का यह दोहरा चरित्र कांग्रेस उजागर करेगी।’ यह कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का।
विज्ञापन


उपाध्याय का कहना है कि हरक सिंह रावत भी गांधी मैदान से देवप्रयाग तक भाजपा पर बेशुमार आरोप लगाते थे। कांग्रेस भाजपा और बागी विधायकों के इन आरोपों की सूची जनता के सामने प्रस्तुत करेगी।

कांग्रेस बना रही आरोपों की सूची
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2002 से 07 तक सतपाल महाराज और अमृता रावत, वर्ष 2007 से अब तक हरक सिंह रावत ने भाजपा पर जो आरोप लगाए हैं उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जो आरोप भाजपा पर लगाए और भाजपा ने जिस तरह बहुगुणा को कोसा था उसका भी पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। इसी तरह केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने बगावत के पहले जो वादे किये थे उन्हें भी जनता के सामने लाया जाएगा।

जनता के सामने रखेंगे सूची
आरोपों की सूची जनता के सामने प्रस्तुत करके कहा जाएगा कि वह इन आरोपों के मद्देनजर चुनाव में फैसला ले। अचानक अच्छा बुरा और बुरा अच्छा कैसे हो गया। जनता इन नेताओं के चरित्र के दोहरेपन को समझे और फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें