राजधानी देहरादून में हाउस टैक्स पर आखिरकार सहमती बन ही गई। अब ए-श्रेणी वाले इलाके में दो कमरे के मकान वालों को साल में 750 रुपए हाउस टैक्स के रूप में देने होंगे।
मकान में कमरे बढ़ेंगे तो प्रति कमरा 500 रुपए बढ़ जाएगा। बृहस्पतिवार को भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों की बैठक के बाद शुक्रवार को मेयर विनोद चमोली ने इसका ऐलान कर दिया।
हाउस टैक्स से नगर निगम को प्रत्येक साल करीब 12 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा। शहर को ए, बी, सी और डी श्रेणियों में बांटा गया है। सभी श्रेणी का टैक्स एक दूसरे से अलग है।
ए-श्रेणी के क्षेत्र
रेसकोर्स रोड, गोविंद नगर, हरिद्वार रोड, तेग बहादुर रोड, ईसी रोड, नेहरू रोड, सुभाष रोड, रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, सालावाला, कालीदास मार्ग, राजपुर रोड, चौधरी बिहारी लाल मार्ग, खान बंधु मार्ग, रायबहादुर अग्रसेन रोड, दिलाराम बाजार, अरविंद मार्ग, इंडस्ट्रीयल इस्टेट, बल्लूपुर रोड, बल्लूपुर गांव, कौलागढ़ रोड, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर, डिफेंस कालोनी, बसंत विहार और इंजीनियर एनक्लेव।
‘ए’ श्रेणी के लिए हाउस टैक्स
प्रत्येक कमरे का पांच सौ रुपए
बी-श्रेणी के क्षेत्र
नरदेव शास्त्री मार्ग, फालतू लाइन, अमृत कौर रोड, आचार्य नरेंद्र देव मार्ग, सर्कुलर मार्ग, मोहिनी रोड, लक्ष्मी रोड, नेमी रोड, इंदर रोड, बलबीर रोड, कस्तूरबा रोड, चंदर रोड, एमडीडीए कालोनी मोहिनी रोड, वैल्हम रोड, रविंद्रनाथ टैगोर मार्ग, डोभालवाला, जिलाधीश मार्ग, नारायण दत्त डोभाल मार्ग, महंत लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, नारायण मुनि मार्ग, एस्लेहॉल, उग्र रोड, न्यू मार्केट, बैनी बाजार, गोविंद बल्लभ पंत मार्ग, सेवक आश्रम रोड, करनपुर, पुराना डालनवाला, छिब्बर मार्ग, तिलक रोड, आनंद चौक और महंत रोड।
‘बी’ श्रेणी के लिए हाउस टैक्स
प्रत्येक कमरे का तीन सौ रुपए
सी-श्रेणी के क्षेत्र
पटेल रोड, कलालों वाली गली, हाथीबड़कला, बकरालवाला, पथरियापीर, डीएवी रोड, मानसिंह वाला, गुरुद्वारा रोड, नालापानी रोड अंबेडकर मार्ग, नदी रिस्पना फर्स्ट व सेकेंड, बंगाली मोहल्ला, लाईब्रेरी रोड, विष्णु मार्ग, लक्ष्मण प्रसाद मार्ग, मोती बाजार, घोसी मोहल्ला, अजमल खां रोड, हकीकत राय नगर
‘सी’ श्रेणी के लिए हाउस टैक्स
प्रत्येक कमरे के लिए दो सौ रुपए
डी-श्रेणी के इलाके
नई बस्ती रेसकोर्स रोड, नई बस्ती चंदर रोड, नई बस्ती नेमी रोड, नई बस्ती प्रीतम रोड, नई बस्ती मोहिनी रोड, नई बस्ती इंदर रोड, परसोली वाला, बृजलोक कालोनी, बिंदाल वाला, बद्रीनाथ कालोनी, पथरियापीर, नदी रिस्पना, अधोईवाला, आर्यनगर, नई बस्ती अंबेडकर नगर, नई बस्ती आर्यनगर, नाला पानी रोड, नई बस्ती नदी रिस्पना, नई बस्ती शिवाजी मार्ग, नई बस्ती पार्क रोड, नई बस्ती गुरुरोड, नई बस्ती संजय कालोनी, नई बस्ती सहारनपुर रोड, नई बस्ती लक्खीबाग।
‘डी’ श्रेणी के लिए हाउस टैक्स
प्रत्येक कमरे के लिए पचास रुपए
25 प्रतिशत तक की छूट
नगर निगम हर श्रेणी के हाउस टैक्स पर 25 फीसदी छूट देगा। मसलन, यदि किसी का मकान ए-श्रेणी इलाके में है और दो कमरों का है तो उसका एक कमरे के 500 रुपए के हिसाब कुल टैक्स बनेगा 1000 रुपए। इसमें 25 फीसदी की छूट मिल जाएगी तो उसका कुल हाउस टैक्स बनेगा 750 रुपए सालाना।